Sunday, August 16, 2026
कोरबा न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीसीटीवी लगाकर चोरी के प्रकरणो के निराकरण में सहयोग करने वाले जागरूक नागरिकों हुए सम्मानित

कोरबा (राज्य दर्पण) – स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कोरबा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग में सहयोग करने वाले जागरूक नागरिकों को सम्मानित किया गया।

चौकी मानिकपुर क्षेत्र में घटित चोरी के प्रकरणों के निराकरण में CCTV कैमरों से प्राप्त फुटेज एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नागरिकों द्वारा CCTV फुटेज उपलब्ध कराने तथा आवश्यक जानकारी देकर पुलिस का सहयोग किया गया, जिससे प्रकरणों की विवेचना को आगे बढ़ाने और चोरी की घटनाओं को सुलझाने में महत्वपूर्ण मदद मिली।

इसी सहयोग एवं जागरूकता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानिकपुर चौकी क्षेत्र के निवासी सन्नी कैवर्त, राकेश विश्वकर्मा और विजय लक्ष्मी को श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

CCTV और नागरिक सहयोग—अपराध नियंत्रण की मजबूत कड़ी – कोरबा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के आसपास CCTV कैमरे अवश्य लगाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।पुलिस और नागरिकों के बीच सहयोग एवं विश्वास से ही सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।