Monday, August 17, 2026
कोरबा न्यूज़

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के विरोध में रेलवे अधिकारी को बेशर्म फुल का गुलदस्ता सौंपा युवा कांग्रेसी ने

कोरबा (राज्य दर्पण)- सोमवार को युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में कोरबा रेलवे प्रबंधन के द्वारा रेलवे स्टेशन में मैले राष्ट्रध्वज को लगाये जाने के विरोध में साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफ़ी और गेवरा से पूर्व में चल रहे समस्त यात्री ट्रेनों को चलाने के माँग को लेकर बेशर्म फूल का गुलदस्ता देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। उच्च अधिकारियों द्वारा तुरंत झंडा उतार कर नया लगाने,अधिकारी के ऊपर कार्यवाही करने,ट्रेनों की लेटलतीफ़ी एव गेवरा स्टेसन से समस्त यात्री ट्रेनों को जल्द से जल्द चलाने के आश्वासन पश्चात ज्ञापन सौंपा गया…!

इस अवसर पर प्रमुख रूप से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रत्याशी अंकित श्रीवास्तव,एनएसयूआई उपाध्यक्ष आकाश राज,शैलेन्द्र कुर्रे,ब्लॉक अध्यक्ष बबलू मरूवा,कमल किशोर चन्द्रा,प्रमोद काकरे,पुष्पेंद्र कुर्रे,धनजय राठौर,लक्की राठौर,खगेश बरेठ,विनय चौहान,रोहन चौहान,सूरज चौहान,विमल चौहान,छोटू जायसवाल,बजरंग सतनामी,आयुष यादव, दीपक कुमार,मनीष यादव,मार्कण्डे बरेठ,विनायक सिदार,आदर्श सोनी,इस अवसर पर और अनेक युवा कांग्रेस एनएसयूआई के साथी उपस्थित थे..!